रायबरेली। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आठवीं वर्षगांठ एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पांच वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को एक होटल में जनपद स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम से जोड़ने तथा आभा आईडी के महत्व पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं चिकित्सा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ और सुविधाजनक बनाएंगी। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने आभा आईडी के माध्यम से स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर साझा करने की जानकारी दी।
पूरी ख़बरें देखें — News Update