मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : SSP पहुंचे आजादनगर थाना, किया औचक निरीक्षण

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 13 Nov 2026, 10:02 PM

जमशेदपुर, झारखंड। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को आजादनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान एसएसपी ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाते हुए अपराधियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने आदतन अपराधियों, संगठित आपराधिक गिरोहों, अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों तथा अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान बीट पुलिसिंग व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। एसएसपी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को बीट पुलिसिंग से संबंधित पूर्व में जारी सभी आदेशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
57,919
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
7,78,920
Total Visitors