मानवाधिकार मीडिया
photo

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा ने PDA जन चौपाल के माध्यम से किया जनता से संवाद

Umang gupta • Tahseel repotar • Banda • 🕐 13 Nov 2026, 09:38 PM

234 विधानसभा क्षेत्र की पहली पसंद बने महेंद्र सिंह वर्मा जनता ने अभी से चुनने का लिया फैसला विधानसभा क्षेत्र नरैनी में PDA जन पंचायत के अंतर्गत चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उमंग गुप्ता आशीष बाबा तहसील अतर्रा अतर्रा बांदा....समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा सभा क्षेत्र नरैनी के कलेक्टर पुरवा में PDA जन पंचायत के अंतर्गत चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम दोपहर 1 बजे 3 विधानसभा क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा में हुआ। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना लाल पटेल प्रभारी विधानसभा नरैनी ने की। कार्यक्रम में अध्यक्ष विधानसभा सभा प्रभारी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, जोन एवं सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान चौपाल और जनसंवाद के माध्यम से विधानसभा सभा 234 के उम्मीदवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा ने स्थानीय लोगों से संवाद कर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पार्टी के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं और मुद्दों को सुन कर सुलझाने तथा उनके साथ संवाद स्थापित करना रहा। समाजवादी पार्टी के अनुसार, PDA शब्द का इस्तेमाल पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के संदर्भ में किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
57,919
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
7,78,920
Total Visitors