उमंग गुप्ता आशीष बाबा तहसील अतर्रा कस्बे के अति प्राचीन धाम गौरा बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्ति और ज्ञान से वैराग्य की भावना बढ़ती है तथा माया-मोह का बंधन समाप्त होने पर मनुष्य का जीवन कल्याणकारी बनता है। भगवान की भक्ति में लीन रहने वाले व्यक्ति की चिंताएं दूर होती हैं और उसे बैकुंठ की प्राप्ति का मार्ग मिलता है कथा के दौरान सूत जी महाराज के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि मनुष्य का जीवन क्षणभंगुर है। संसार के दुखों से मुक्ति और अखंड कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण सबसे उत्तम साधन है। घोर कलियुग में क्रोध और आसुरी प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं, ऐसे समय में सत्संग और भगवान का स्मरण जीवन को सही दिशा देते हैं। आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज ने कहा कि राजा परीक्षित को सात दिनों तक भागवत कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति हुई। तीनों लोकों में साधन, योग और तपस्या से भी सत्संग का महत्व सबसे बड़ा है। सात दिनों तक एकाग्रचित्त होकर भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के लिए मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा व्यास ने सनकादि ऋषियों को भागवत के प्रथम उपदेशक बताते हुए कथा के प्रारंभिक प्रसंगों का वर्णन किया। साथ ही दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों प्रकार के तापों से मुक्ति का मार्ग भगवान की भक्ति को बताया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ द्वितीय दिवस की कथा का विश्राम हुआ इस मौके में जजमान कल्लू प्रसाद गुप्ता सुनीता देवी गुप्ता अनसुइया देवी गुप्ता सुमन देवी गुप्ता राम जी गुप्ता लखन जी गुप्ता भरत जी गुप्ता दीपक गुप्ता राकेश कुमार गुप्ता रत्नेश गुप्ता गुड्डा भईया जय टेंट अतुल गुप्ता अंकुश श्रीवास्तव बल्ली साहू सोनू गुप्ता टिंकू आशीष गुप्ता रजनीश जी संजय साहू जगदीश गुप्ता सभासद अमन गुप्ता राजन गुप्ता के साथ सैकड़ों भक्तों ने कथा का रसपान किया
पूरी ख़बरें देखें — News Update