अयोध्या धाम से पधारे आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज के मुखारबिंद से होगी कथा की अमृत वर्ष उमंग गुप्ता आशीष बाबा तहसील अतर्रा अतर्रा बांदा.... कस्बे के अति प्राचीन धाम गौरा बाबा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा बदौसा रोड शारदा माता मंदिर के पास से शुरू हुई और गांधी चौक, भद्रकाली से होते हुए गौरा बाबा मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।इस अवसर पर जजमान राम जी गुप्ता लखन जी गुप्ता भरत जी कल्लू प्रसाद सुनीता देवी अनुसुईया देवी सुमन देवी विधानसभा सभा उम्मीदवार पन्ना लाल कोरी संजय साहू जगदीश गुप्ता आशीष गुप्ता अमन गुप्ता सभासद राजन गुप्ता पिंटू द्विवेदी आदि की उपस्थिति रहे।
पूरी ख़बरें देखें — News Update