मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाएं अधिकारी, अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले रोजगार : जिला उपायुक्त

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 12 Nov 2026, 10:24 PM

VB-G RAM-G के तहत योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लंबित 105 आवासों को जल्द पूरा कराने पर जोर जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं, रोजगार सृजन और आवास निर्माण की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि VB-G RAM-G के तहत योजनाओं के चयन की प्रक्रिया में तेजी लाएं, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने योजनाओं की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी नहीं करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही मेट के प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उन्हें योजनाओं के बेहतर संचालन और कार्यस्थल पर प्रभावी निगरानी के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लंबित 105 आवासों की लाभुकवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित आवासों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। जिन मामलों में लाभुकों की ओर से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है अथवा मामले निष्क्रिय हैं, उनमें नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार, आवास और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ योजनाओं की नियमित निगरानी करें और उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया