लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया है। दोनों नेताओं ने अपने गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया। ओवैसी ने कहा कि उनका गठबंधन प्रदेश में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए चुनाव लड़ेगा। इस नए राजनीतिक गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पूरी ख़बरें देखें — News Update