मानवाधिकार मीडिया
photo

उपनगर कस्बे में चोरी की वारदात, ट्वीट पर जांच अधिकारी ने आख्या लगाने का आरोप

baitullah khan • District Crime reporter • Maharajganj • 🕐 12 Nov 2026, 09:48 PM

सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद जांच अधिकारी ने मामले को बताया लेन-देन का विवाद,आरोपी फरार महराजगंज। जिले के उपनगर कस्बे के कोल्हुई बाजार में स्थित एक दुकान से बाइक सवार दो युवकों द्वारा करीब सात हजार रुपये कीमत के फूल-माला चोरी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद जांच अधिकारी पर बिना फुटेज देखे मामले को लेन-देन का विवाद बताकर जिले के आला अधिकारियों की ट्वीट आईडी पर फर्जी आख्या भेजने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने अभी तक दोनों आरोपियों को थाने पर पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया है और दोनों आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।ट्वीट के मिली जानकारी के अनुसार पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसौनी निवासी रामदीन कोल्हुई बाजार में फूल माला बेचने की दुकान चलाते हैं। पीड़ित का आरोप है कि 10 नवंबर की सुबह करीब 5:30 बजे कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपिपरी खुर्द निवासी सुग्रीम और हिरदेश मोटरसाइकिल से उनकी दुकान पर पहुंचे और वहां रखे लगभग सात हजार रुपये कीमत के फूल माला चोरी कर ले गए।दुकानदार ने जब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो दोनों युवक चोरी करते हुए स्पष्ट नजर आए। पीड़ित के मुताबिक घटना के दिन ही दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया गया था। इसके बाद 11 नवंबर को पीड़ित ने कोल्हुई थाने में लिखित तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।पीड़ित का आरोप है कि मामले की शिकायत सोशल मीडिया ट्वीट पर होने के बाद जांच अधिकारी ने लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच नहीं की और न ही दोनों आरोपियों को थाने पर बुलाया। इसके बावजूद जांच अधिकारी ने मनमाने तरीके से मामले को आपसी लेन देन का विवाद दर्शाते हुए उच्चाधिकारियों को फर्जी आख्या प्रेषित कर उन्हें गुमराह कर दिया। उधर घटना के बाद से ही दोनों नामजद आरोपी फरार हैं। सीसीटीवी साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर क्षेत्र में गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया