मानवाधिकार मीडिया
photo

इंदिरानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से मारपीट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 की गिरफ्तारी!

Manoj Sharma • रिपोर्टर • Lucknow • 🕐 12 Nov 2026, 09:43 PM

लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए दो और आरोपियों इमरान हुसैन (19) और रजीबुल (19) को खुर्रमनगर स्थित झुग्गी-झोपड़ी के पास से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर को पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 0301/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस मामले में पहले चार आरोपियों मो0 आयनुद्दीन, जमालूद्दीन, सरीफुल इस्लाम और सनीदुल इस्लाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई को और आगे बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इंदिरानगर पुलिस पूरी सक्रियता के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के संभावित ठिकानों और उनके रहने के स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और लगातार धरपकड़ से मामले में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। यह कार्रवाई एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडे, थाना प्रभारी अजय नारायण सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, गौरव कुमार, सर्वेश मौर्या तथा कांस्टेबल शेरबहादुर यादव और राजन सिंह शामिल रहे। इंदिरानगर पुलिस की लगातार कार्रवाई से अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस की सक्रियता और सख्त कार्रवाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया