जांच अधिकारी सवालों के घेरे में आला अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपिपरी खुर्द में फूल-माला चोरी के शक को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि थाने में नामजद तहरीर देने के दो दिन बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा, सोशल मीडिया एक्स/ट्वीट की शिकायत पर जांच अधिकारी ने फर्जी जांच आख्या लगाकर जिले के आला अधिकारियों को गुमराह किया है।मिली जानकारी के अनुसार सोनपिपरी खुर्द निवासी मोहित वरुण कोल्हुई बाजार में कपड़े की धुलाई की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान के ठीक बगल में किरायेदार रामदीन फूल माला बेचते हैं। बीते दिनों रामदीन की दुकान से फूल-माला चोरी हो गए थे। बगल में दुकान होने के कारण गांव के ही सुग्रीम ने मोहित के ऊपर शक किया की रामदीन से यही बताए थे पीड़ित मोहित का आरोप है कि इसी रंजिश में 10 नवंबर की रात करीब 9 बजे सुग्रीम ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया और नशे की हालत में उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। इसके बाद पीड़ित ने 11 नवंबर को कोल्हुई थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत जब सोशल मीडिया ट्वीट के माध्यम से उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो जांच अधिकारी ने बिना निष्पक्ष जांच किए फर्जी आख्या लगाकर अधिकारियों को गुमराह कर दिया। दो दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी पर कोई कार्रवाई न होने से पीड़ित में भारी निराशा है।
पूरी ख़बरें देखें — News Update