तहरीर पड़ते ही आरोपी ने डाक से घर भेजा पासपोर्ट,लेकिन 50 हजार रुपये अभी तक नहीं मिले महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ीहारी निवासी धर्मसेन ने अपने बेटे मनजीत को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर दी है कि ग्राम खड़खोड़ा हाल पता लोटन रोड कोल्हुई निवासी रहमत अली ने वीजा और विदेश भेजने का भरोसा देकर खाते में 40 हजार रुपये जमा करा लिए और पासपोर्ट अपने पास रख लिया। इसके अलावा दिल्ली में मेडिकल कराने के नाम पर भी करीब 10 हजार रुपये खर्च कराए गए।काफी समय बीतने के बाद भी युवक को विदेश नहीं भेजा गया और पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने 22 सितंबर 2026 को कोल्हुई थाने में लिखित तहरीर दी थी जिसके बाद कानूनी कार्रवाई के डर से आरोपी ने डाक के जरिए पासपोर्ट तो घर भिजवा दिया लेकिन पीड़ित के कुल 50 हजार रुपये अब भी हड़पे हुए है।तहरीर दिए करीब दो माह बीत चुके हैं लेकिन कोल्हुई पुलिस और संबंधित हल्का इंचार्ज आरोपी को गिरफ्तार करने से कतरा रहे हैं। क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर हल्का इंचार्ज ने इस गंभीर मामले में अब तक ऐसी कौन सी कार्रवाई की है कि तहरीर और बैंक लेन-देन के पुख्ता सबूत होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है।हल्का इंचार्ज की इस सुस्त और संदिग्ध कार्यशैली को लेकर पुलिस की भूमिका पूरी तरह सवालों के घेरे में दिखती नजर आ रही है जबकि गरीब पीड़ित परिवार आज भी न्याय की आस में थाने के चक्कर काटने को मजबूर है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है की हल्का इंचार्ज क्यों कार्यवाही नहीं किए सिर्फ लाल पुर्जी देकर पीड़ित को सांत्वना देते दिख रहे हैं।
पूरी ख़बरें देखें — News Update