मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC और SSP ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 12 Nov 2026, 07:53 PM

सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश जमशेदपुर, झारखंड। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने डिमना लेक, दोमुहानी, स्वर्णरेखा नदी घाट एवं बागबेड़ा घाट पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को घाटों पर बेहतर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, मजबूत बैरिकेडिंग तथा गहरे पानी वाले स्थानों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा घाटों पर गोताखोरों एवं बचाव दल की पर्याप्त संख्या में तैनाती, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी तथा छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। जिला उपायुक्त एवं एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशासन ने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया