ब्रेकिंग न्यूज़ | कड़ोदरा | सूरत ग्रामीण कड़ोदरा में श्रीनिवास के सामने सरकारी बस और ट्रक के बीच सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने सड़क पर एक अन्य वाहन चालक को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही GSRTC सरकारी बस ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में कई यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और न ही कोई जनहानि हुई।
पूरी ख़बरें देखें — News Update