मानवाधिकार मीडिया
photo

तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार, पत्नी की मौत; पति गंभीर

पंकज विश्वकर्मा • Distt Reporter • Jaunpur • 🕐 11 Nov 2026, 03:52 PM

तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार, पत्नी की मौत; पति गंभीर फतेहगंज बाजार की पुलिया के पास हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद बस लेकर चालक फरार बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार स्थित पुलिया के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार शहनाज (35) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति असगर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दंपती बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान फतेहगंज बाजार स्थित पुलिया के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल असगर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस फरार बस चालक और वाहन की तलाश में जुटी है। उधर, शहनाज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया