मानवाधिकार मीडिया
photo

रायबरेली: ठाकुराइन खेड़ा में बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

Atul jauhari • Bureau chief • Rae Bareli • 🕐 11 Nov 2026, 07:35 AM

बछरावां (रायबरेली)। बछरावां थाना क्षेत्र के ठाकुराइन खेड़ा के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बस और सीएनजी ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बछरावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया