छत्तीसगढ़ी परंपरा के रंग में रंगा गौरी-गौरा पर्व, धूमधाम से मनाया गया भगवान शिव-पार्वती का विवाह उत्सव लखनऊ के इंदिरानगर स्थित संतपुरम, किशोरी लाल चौराहा, तकरोही में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से जुड़े लोगों द्वारा गठित गौरी-गौरा समिति की ओर से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रमुख लोकपर्व गौरी-गौरा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस धार्मिक आयोजन में परिवार के सभी सदस्य, छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं और पुरुष तक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। गौरी-गौरा पर्व को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना, लोकगीत और विभिन्न धार्मिक रस्में निभाई जाती हैं। इस पर्व के माध्यम से लोग अपनी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता को जीवंत बनाए रखते हैं। गौरी-गौरा पर्व की परंपरा दीपावली के महापर्व से जुड़ी हुई है। दीपोत्सव यानी दीपावली के दिन गौरी-गौरा की स्थापना की जाती है। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पर्व मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गौरी-गौरा का विसर्जन किया जाता है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़ी लोकपरंपराओं, गीतों और रस्मों का विशेष महत्व रहता है। समिति की ओर से 8 नवंबर को फूल कचुराई की रस्म आयोजित की गई, जबकि 10 नवंबर, मंगलवार को बारात परघौनी की परंपरा के साथ भगवान गौरी-गौरा का विसर्जन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गौरी-गौरा समिति के सदस्यों के अनुसार, यह आयोजन पिछले करीब 19 वर्षों से लगातार इसी परंपरा और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। समिति का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा सभी लोगों को एकजुट रखना है। इस आयोजन में संतोष बईगा महाराज, आशीष कुमार तिवारी, घनश्याम ध्रुवे, रोहित कुमार यादव, रामू यादव, रामा जायसवाल, ज्ञानू जायसवाल, मायाराम जायसवाल, रमेश जायसवाल, रोशन जायसवाल, मोती प्लम्बर, गोलू पाल, मुकेश साहू, बड़कू साहू, गनी साहू, चाउन्नी साहू, कुश साहू, राज साहू, संतोष साहू, रामपाल साहू, सुशील चन्द्राकर, दीपक ध्रुवे, र
पूरी ख़बरें देखें — News Update