रायबरेली। जिले के खीरों ब्लॉक के अखउपुर गांव के नया का पुरवा में भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां पासवान समाज की महिलाओं ने पूर्व विधायक राकेश सिंह के लिए व्रत रखा और गांव पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और हाथ में धागा बांधकर भाई के प्रति अपना स्नेह जताया। इस दौरान पूर्व विधायक राकेश सिंह ने भी महिलाओं को अपनी बहन का दर्जा देते हुए उपहार भेंट किए और भाई का फर्ज निभाया। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और भावनात्मक जुड़ाव साफ नजर आया। महिलाओं द्वारा पूर्व विधायक के प्रति जताए गए इस स्नेह से माहौल भावुक हो गया। वहीं राकेश सिंह ने भी महिलाओं के सम्मान और अपनत्व को स्वीकार करते हुए उनके साथ भाई-बहन के रिश्ते को निभाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने इस अनूठे स्नेहपूर्ण दृश्य को कैमरे में कैद किया।
पूरी ख़बरें देखें — News Update