मानवाधिकार मीडिया
photo

तेजीबाजार में हत्या के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पंकज विश्वकर्मा • Distt Reporter • Jaunpur • 🕐 10 Nov 2026, 08:15 PM

तेजीबाजार में हत्या के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला कर तीन लोगों को किया था घायल, उपचार के लिए ले जाते समय रमेश यादव की हुई थी मौत जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बसरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार, 10 नवंबर को कलिंजरा बाजार से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, बीते 8 नवंबर 2026 को रात करीब आठ बजे बसरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि रितेश चौहान, लालू चौहान, प्रेम चौहान उर्फ कल्लू, शिवा चौहान, शैलेश चौहान, रामसिंह उर्फ टेनी चौहान, राजकुमार चौहान की पत्नी तथा वीरे चौहान सहित आठ लोगों ने एकराय होकर वादी के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में रमेश यादव (40 वर्ष), मुन्नू यादव और प्रदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए ले जाते समय रमेश यादव की मौत हो गई थी। मामले में तेजीबाजार थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 257/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) एवं 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में वांछित रामसिंह चौहान उर्फ टेनी पुत्र स्वर्गीय फूलचन्द्र उर्फ फुले चौहान तथा शिवा चौहान पुत्र राजकुमार चौहान, निवासी ग्राम बसरा, थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तेजीबाजार पुलिस टीम द्वारा की गई।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया