मानवाधिकार मीडिया
photo

सारनाथ महादेव मंदिर में आरती का समय बदला, दीपावली से लागू हुई नई समय-सारणी

पंकज विश्वकर्मा • Distt Reporter • Jaunpur • 🕐 10 Nov 2026, 06:41 PM

सारनाथ महादेव मंदिर में आरती का समय बदला, दीपावली से लागू हुई नई समय-सारणी अब सुबह 5 बजे, दोपहर 1 बजे और शाम 7:30 बजे होगी आरती; पुजारिन माला शुक्ला ने दी जानकारी बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरेजपुर गांव स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ महादेव मंदिर में दीपावली पर्व से आरती के समय में बदलाव कर दिया गया है। मंदिर में अब प्रतिदिन सुबह, दोपहर और शाम की आरती नई समय-सारणी के अनुसार संपन्न होगी। मंदिर की संरक्षिका एवं पुजारिन माला शुक्ला ने मंगलवार देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली पर्व से आरती का समय परिवर्तित किया गया है। नई व्यवस्था के तहत सुबह की आरती प्रातः 5 बजे, दोपहर की आरती 1 बजे तथा शाम की आरती 7:30 बजे होगी। उन्होंने बताया कि सारनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र का प्रसिद्ध ऐतिहासिक शक्तिपीठ एवं श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। आरती के दौरान भी श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रहती है। विशेष रूप से प्रत्येक सोमवार और शनिवार को मंदिर में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ती है। आरती के समय में यह परिवर्तन हर वर्ष की परंपरा के अनुसार दीपावली पर्व से किया गया है। नई समय-सारणी लागू होने से श्रद्धालु निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आरती में शामिल हो सकेंगे। मंदिर में दर्शन एवं पूजन की व्यवस्था पूर्व की भांति जारी रहेगी।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया