मानवाधिकार मीडिया
photo

पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 12 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

baitullah khan • District Crime reporter • Maharajganj • 🕐 09 Nov 2026, 08:19 PM

महराजगंज। कोल्हुई थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज विभिन्न क्षेत्रों से कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में श्याम चौहान, कुनाल, अनिरुद्ध चौहान, राजकुमार, रामकेश, गुलशन, धर्मपाल चौहान व श्याम बिहारी पाण्डेय निवासीगण जंगल गुलरिहा गोरख यादव, सोरख यादव व दीपक यादव निवासीगण मंगलपुर तथा विकास यादव निवासी नौवाडीह कला शामिल हैं। इस दौरान उपनिरीक्षक हरीश कुमार मौर्य, राजीव कुमार सिंह, हाकिम चन्द, अजीत कुमार व अन्य कांस्टेबिल शामिल रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया सभी लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया