मानवाधिकार मीडिया
photo

वनवासी परिवारों के बीच पहुंची बरसठी पुलिस, मिठाई और पटाखे बांटकर मनाई खुशियों

पंकज विश्वकर्मा • Distt Reporter • Jaunpur • 🕐 09 Nov 2026, 09:25 AM

वनवासी परिवारों के बीच पहुंची बरसठी पुलिस, मिठाई और पटाखे बांटकर मनाई खुशियों भरी दिवाली क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता, थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव और दीवान उमाशंकर सिंह की पहल से बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान बरसठी, जौनपुर। दीपावली के पावन पर्व पर बरसठी पुलिस ने मानवता और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। गरीब और जरूरतमंद वनवासी परिवारों के बीच पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने मिठाइयां वितरित कीं तथा बच्चों को पटाखे और कैंडल देकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस सराहनीय पहल में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता, थानाध्यक्ष बरसठी जय प्रकाश यादव और हेड दीवान उमाशंकर सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने वनवासी परिवारों को मिठाइयां बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं बच्चों को पटाखे और कैंडल मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों के बीच भी त्योहार की रौनक देखने को मिली। बरसठी पुलिस की इस पहल ने समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के सुख-दुख में शामिल होना और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी उसका अहम दायित्व है। क्षेत्र में पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी खुशियां पहुंचें। इस दीपावली बरसठी पुलिस ने केवल रोशनी का त्योहार नहीं मनाया, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियों का उजाला भी बिखेरा।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया