मानवाधिकार मीडिया
photo

दीपावली पर पूर्व विधायक राकेश सिंह ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं, मिष्ठान व उपहार भेंट कर बढ़ाई खुशियां

Atul jauhari • Bureau chief • Rae Bareli • 🕐 08 Nov 2026, 05:46 AM

हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के नाम भी दिया दीपावली का शुभकामना संदेश, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रायबरेली। दीपावली के पावन पर्व पर हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंह ने पत्रकारों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को मिष्ठान एवं उपहार भेंट कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने सभी पत्रकार बंधुओं के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त सम्मानित नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बुजुर्गों को भी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई खुशियां लेकर आए। क्षेत्र का प्रत्येक परिवार खुशहाल रहे और सभी के जीवन में उन्नति एवं विकास का प्रकाश फैले। इस दौरान पत्रकारों के साथ आत्मीय मुलाकात और दीपावली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। रिपोर्ट – अतुल जौहरी

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया