महराजगंज। जिले के उपनगर कोल्हुई कस्बे के एम0 पी0 मोंटेसरी स्कूल में दीपावली पर्व पर रंगोली, दीप सज्जा, आर्ट एंड क्राफ्ट और निबंध लेखन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ। विद्यालय के चारों हाउस येलो, ग्रीन, रेड और ब्लू के छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। बच्चों द्वारा सजाए गए दीपों और रंग-बिरंगी रंगोलियों से पूरा परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक मंतु प्रसाद अग्रहरी और मैनेजिंग डायरेक्टर डी0 एस0 अग्रहरी ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देती हैं।प्रधानाचार्या संध्या गुप्ता ने बच्चों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर आशीष कन्नौजिया और डिसिप्लिन इंचार्ज बी0 एन0 राव सहित समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
पूरी ख़बरें देखें — News Update