🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, एसीपी वेदव्यास मिश्र ने संभाली सुरक्षा की कमान बारा, प्रयागराज। धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रयागराज पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में यमुनानगर अंतर्गत बारा रेंज के एसीपी वेदव्यास मिश्र ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख बाजारों, कस्बों एवं चौराहों पर व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बारा, लोहगरा, शिवराजपुर, शंकरगढ़, प्रतापपुर, लालापुर, रिगवां सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़, यातायात व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती। गश्त के दौरान एसीपी वेदव्यास मिश्र ने व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित करते हुए अपील की कि वे अपनी दुकानें निर्धारित स्थान तक ही सीमित रखें तथा सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें, ताकि बाजारों में आवागमन बाधित न हो। उन्होंने ग्राहकों एवं खरीदारी करने आने वाले लोगों से भी आग्रह किया कि वे अपने वाहनों को सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़ा न करें और निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सकेगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि धनतेरस एवं दीपावली खुशियों, प्रकाश और आपसी भाईचारे का पर्व है। सभी लोग आपसी प्रेम, शांति, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। मानवीय व्यवहार ने जीता लोगों का दिल इस पूरे अभियान के दौरान एसीपी वेदव्यास मिश्र का मृदुल स्वभाव, सहज व्यवहार और आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता विशेष चर्चा का विषय रहा। उन्होंने केवल पुलिस अधिकारी के रूप में निर्देश ही नहीं दिए, बल्कि व्यापारियों, दुकानदारों और राहगीरों से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं को भी समझने का प्रयास किया। एसीपी के इस सरल, सौम्य एवं मानवीय व्यवहार से स्थानीय व्यापारी और आम नागरिक काफी
पूरी ख़बरें देखें — News Update