उपायुक्त राजीव रंजन ने शॉल एवं मिठाई भेंटकर जताया सम्मान जमशेदपुर, झारखंड। दीपावली के पावन पर्व से पूर्व जिला प्रशासन की ओर से देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में समागा समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों को शॉल एवं मिठाई भेंटकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर उपायुक्त ने वीर शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र सदैव उनके बलिदान का ऋणी रहेगा। दीपावली के अवसर पर शहीद परिवारों के सम्मान का यह प्रयास उनके प्रति समाज और प्रशासन की संवेदनशीलता एवं सम्मान को भी दर्शाता है। कार्यक्रम के माध्यम से सभी वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
पूरी ख़बरें देखें — News Update