जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन एवं एसडीओ ने को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को मतदान के महत्व और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से अपील की गई कि वे ECINET ऐप डाउनलोड कर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करें और निर्वाचन आयोग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही, अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें। अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का जागरूक होना और मतदाता सूची का त्रुटिरहित एवं अद्यतन रहना बेहद जरूरी है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
पूरी ख़बरें देखें — News Update