धनतेरस और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सदर ने किया पैदल गश्त नौपेड़वां बाजार में भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, व्यापारियों और आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा संवाददाता पंकज विश्वकर्मा बक्शा, जौनपुर। धनतेरस एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बक्शा थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में सीओ सदर विजय चौधरी ने देर शाम भारी पुलिस बल के साथ नौपेड़वां बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने नौपेड़वां बाजार में पैदल गश्त कर प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही बाजार में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धनतेरस और आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर सीओ सदर विजय चौधरी मय फोर्स और बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद यादव, मुन्नीलाल कन्नौजिया,हेड कांस्टेबल भाई लाल सोनकर, कांस्टेबल अम्बिकेश दीक्षित, हिमांशु सिंह सहित महिला पुलिस और अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
पूरी ख़बरें देखें — News Update