मानवाधिकार मीडिया
photo

केनफाउंट एकेडमी में बिखरी कला की छटा, धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव

baitullah khan • District Crime reporter • Maharajganj • 🕐 06 Nov 2026, 05:12 PM

महराजगंज। जिले के कोल्हुई क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ में स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान केनफाउंट एकेडमी में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंग-बिरंगी रंगोलियों, दीपों और आकर्षक सजावट से पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय नजर आया।महोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली और दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दीपावली के धार्मिक व सामाजिक महत्व को समझाते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की सीख दी। साथ ही सभी बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक अजय कुमार रामचंद्रन ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है। हमें अपने जीवन में ज्ञान और संस्कारों का प्रकाश फैलाना चाहिए। इस दौरान शैक्षणिक निदेशक श्रीमती प्रिया पी0 एन0 और प्रधानाचार्य वारिस सिद्दीकी ने भी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया