मानवाधिकार मीडिया
photo

ब्रेकिंग न्यूज़ | शंकरगढ़ की खदान में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, दो दिन से था लापता, परिवार में मचा कोहराम

Ajay dwivedi • Dypti bureau chief • Prayagraj • 🕐 06 Nov 2026, 12:59 PM

मानवाधिकार मीडिया की इस वक्त की बड़ी खबर अजय द्विवेदी ब्रेकिंग न्यूज़ | शंकरगढ़ की खदान में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, दो दिन से था लापता, परिवार में मचा कोहराम प्रयागराज (यमुनानगर)। नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड नंबर 4 स्थित लाला का पुरवा में उस समय मातम छा गया, जब दो दिन से घर से लापता 16 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार को एक खदान में बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान अंकित कोरी (16 वर्ष), पुत्र लवकुश कोरी, निवासी लाला का पुरवा, वार्ड नंबर 4, शंकरगढ़ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित दो दिन पहले किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से चला गया था। उसके घर वापस न लौटने पर परिजन चिंतित थे और उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को उसका शव श्री चंद मिश्रा की खदान में मिलने की सूचना सामने आई। किशोर का शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस परिवार को अपने बेटे के सकुशल घर लौटने की उम्मीद थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। वहीं, घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे शंकरगढ़ क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। किशोर की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। --- रिपोर्ट: अजय द्विवेदी मानवधिकार मीडिया डिप्टी ब्यूरो चीफ , प्रयागराज

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया