मानवाधिकार मीडिया
photo

खेलकूद से बच्चों में विकसित होता है अनुशासन और आत्मविश्वास : डीएम

Atul jauhari • Bureau chief • Rae Bareli • 🕐 06 Nov 2026, 05:18 AM

पुलिस लाइन मैदान में जनपदीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2026-27 का शुभारंभ रायबरेली। पुलिस लाइन के क्रीड़ा मैदान में गुरुवार को दो दिवसीय जनपदीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2026-27 का शुभारंभ जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकासखंडों के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, बीएसए राहुल सिंह, सीओ नगर आशीष निगम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया