मानवाधिकार मीडिया
photo

रायबरेली में प्रदेशीय महिला तैराकी एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, लखनऊ मंडल का दबदबा

Atul jauhari • Bureau chief • Rae Bareli • 🕐 06 Nov 2026, 05:13 AM

डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह रायबरेली। पंडित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय प्रदेशीय महिला तैराकी एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 मंडलों की महिला तैराकों और 10 मंडलों की टेबल टेनिस टीमों ने प्रतिभाग किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। युगल वर्ग में लखनऊ की वर्तिका और भागर्वी की जोड़ी विजेता रही, जबकि एकल वर्ग में लखनऊ की श्वेता चन्द्रा ने बाजी मारी। तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में मेरठ, वाराणसी और लखनऊ मंडल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक हासिल किए। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास का संदेश दिया। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम ने किया। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी, निर्णायक, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया