प्रयागराज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न, 119 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे करछना (प्रयागराज)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को मधुबन गार्डन, केशवपुर करछना में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद के पांच विकास खंडों के कुल 119 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच परिणय सूत्र में बंधे। पूरे आयोजन में उत्साह, उल्लास और खुशियों का माहौल देखने को मिला। सामूहिक विवाह समारोह में विकास खंड चाका के 15, शंकरगढ़ के 18, जसरा के 39, कौंधियारा के 19 तथा करछना के 28 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस प्रकार कुल 119 जोड़ों ने एक साथ अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद, बारा विधायक डॉ. वाचस्पति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जसरा ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, चाका ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पटेल, कौंधियारा ब्लॉक प्रमुख इंद्रनाथ मिश्रा, शंकरगढ़ ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी तथा करछना ब्लॉक प्रमुख सरोज कमलेश द्विवेदी उपस्थित रहीं। समारोह में जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विभाग मोमना बानो शंकरगढ़ ब्लाक उपस्थिति रही राम शंकर पटेल की विशेष उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त जसरा के खंड विकास अधिकारी नवनीत तिवारी, करछना के अमित कुमार, चाका के विमलेश मोहन श्रीवास्तव, कौंधियारा की अभिलाषा शर्मा तथा शंकरगढ़ के सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता एवं सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ ही जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ने आयोज
पूरी ख़बरें देखें — News Update