मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : DMFT की योजनाओं के चयन पर जिला उपायुक्त ने की समीक्षा, 5 हजार से अधिक प्रस्तावों पर हुआ मंथन

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 05 Nov 2026, 08:21 PM

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को मिलेगी प्राथमिकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं पर जोर जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की न्यास परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के चयन और उनकी प्राथमिकता निर्धारित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिले के सभी 11 प्रखंडों में आयोजित ग्राम सभाओं से प्राप्त 5,000 से अधिक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं के चयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि विकास योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और खनन प्रभावित आबादी तक पहुंच सके। उपायुक्त ने उपलब्ध DMFT संसाधनों का विवेकपूर्ण एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास तथा आधारभूत संरचना से संबंधित सामुदायिक उपयोगिता वाली योजनाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का चयन कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया, ताकि खनन गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। बैठक का मुख्य उद्देश्य DMFT के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाना और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम जनहित में उपयोग सुनिश्चित करना रहा।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया