मानवाधिकार मीडिया
photo

दो मासूमों के सिर से उठा ममता का साया,फंदे से लटकी मिली मां की लाश

baitullah khan • District Crime reporter • Maharajganj • 🕐 05 Nov 2026, 02:01 PM

महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा बुजुर्ग के टोला भरवलिया में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में एक 30 वर्षीय माँ का शव घर के भीतर फंदे से लटकता हुआ मिला। बीती रात करीब 11 बजे हुई इस दर्दनाक घटना की भनक लगते ही पूरे गांव में सन्नाटा खिंच गया और परिजनों की चीख पुकार से कोहराम मच गया।मृतका की पहचान पुनीता देवी उम्र करीब 30 वर्ष पत्नी मनोज पाठक के रूप में हुई। मृतका के दो मासूम बच्चे हैं।जिन्हें अब अपनी माँ का आँचल कभी नसीब नहीं होगा। अपनी माँ की मौत से बेखबर बिलखते मासूमों और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर जोगियाबारी चौकी प्रभारी पंकज सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आखिर किन परिस्थितियों में पुनीता देवी की जान गई और दो मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर उन्होंने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी वजह अभी तक रहस्य बना हुआ है। कोल्हुई पुलिस मामले की हर कोण से बारीकी से जांच कर रही है। इस संबंध में चौकी इंचार्च अमित सिंह ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी जबकि खबर लिखे जाने तक तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया