मानवाधिकार मीडिया
photo

रायबरेली में खाद्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई, फूड इंस्पेक्टर कंचन लता तिवारी मुख्यालय से संबद्ध

Atul jauhari • Bureau chief • Rae Bareli • 🕐 05 Nov 2026, 07:36 AM

अतुल जौहरी खाद्य आयुक्त रोशन जैकब ने लिया सख्त एक्शन, शिकायती पत्र की जांच में अनियमितता बरतने का मामला आया सामने रायबरेली। जिले में खाद्य विभाग से जुड़े एक मामले में खाद्य आयुक्त रोशन जैकब ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। शिकायती पत्र की जांच में अनियमितता बरते जाने के आरोप में फूड इंस्पेक्टर कंचन लता तिवारी को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, एक शिकायती पत्र की जांच के दौरान संबंधित अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और निष्पक्षता के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य आयुक्त रोशन जैकब ने कार्रवाई करते हुए फूड इंस्पेक्टर कंचन लता तिवारी को मुख्यालय से संबद्ध करने का आदेश दिया। इस कार्रवाई को विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल इस मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई और जांच को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया