मानवाधिकार मीडिया
photo

त्योहारों को लेकर नौपेड़वां बाजार में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पंकज विश्वकर्मा • Distt Reporter • Jaunpur • 🕐 04 Nov 2026, 09:32 PM

त्योहारों को लेकर नौपेड़वां बाजार में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा तीन उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस टीम रही मुस्तैद, संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर रखी जा रही नजर बक्शा, जौनपुर। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में बक्शा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र के नौपेड़वां बाजार में पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी रही और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देशों के तहत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। पुलिस टीम ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश भी दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक सिंघासन यादव सहित तीन उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया