महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ई-रिक्शा से नेपाल ले जाई जा रही 14 बोरी अवैध यूरिया खाद बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह और कांस्टेबल राजू यादव की टीम ने ग्राम राजपुर रूदलापुर बाईपास से गुरचिहा रोड पर घेराबंदी कर दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध ई-रिक्शा नंबर UP56AT9166 को रोककर तलाशी ली जिसमें लदी 14 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। मौके से पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान विकास यादव निवासी रघुवीर टोला भैंसहा थाना पुरन्दरपुर और प्रदीप कुर्मी निवासी ग्राम झिंगुआ थाना फरेन्दा के रूप में हुई है। कोल्हुई पुलिस ने बरामद माल और ई-रिक्शा को धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत जब्त कर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां को सुपुर्द कर दिया।
पूरी ख़बरें देखें — News Update