मानवाधिकार मीडिया
photo

पाक्सो एक्ट के आरोपी के घर पुलिस ने कराई मुनादी चस्पा की नोटिस

baitullah khan • District Crime reporter • Maharajganj • 🕐 04 Nov 2026, 07:36 PM

महराजगंज। कोल्हुई थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे फरार अभियुक्त अली रजा उर्फ सलमान के घर पहुंचकर कड़ी विधिक कार्रवाई की है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों और उसके पैतृक आवास पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविप्रकाश यादव राजीव कुमार सिंह रामजी यादव व अन्य हमराहियों की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने पाक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर नियमानुसार मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया गया है। यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया