मानवाधिकार मीडिया
photo

शिवराजपुर में सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक-परिचालक ने मानवता का परिचय देते हुए पहुंचाया अस्पताल

Ajay dwivedi • Dypti bureau chief • Prayagraj • 🕐 04 Nov 2026, 07:13 PM

शिवराजपुर में सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक-परिचालक ने मानवता का परिचय देते हुए पहुंचाया अस्पताल शिवराजपुर। शिवराजपुर में एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक एक व्यक्ति बस के सामने आ गया, जिसके चलते बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस दौरान रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने संवेदनशीलता एवं मानवीय जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को अपनी बस से सद्गुरु हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। शुरुआत में घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी पहचान रामगरीब पुत्र रामधनी, निवासी शिवराजपुर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी सद्गुरु हॉस्पिटल पहुंच गए। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी अस्पताल पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इस घटना में रोडवेज बस के चालक और परिचालक की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता चर्चा का विषय बनी हुई है। सड़क हादसे के बाद घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी के प्रति सजगता और इंसानियत को दर्शाता है। रिपोर्ट: अजय द्विवेदी मानवधिकार मीडिया डिप्टी ब्यूरो चीफ प्रयागराज शंकरगढ़

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया