मानवाधिकार मीडिया
photo

बुढ़मू - मतवे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना फरीद अंसारी के घर बरवा पानी गाँव में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने खंगाला घर

IRFAN ANSARI • राँची जिला व्यूरो चीफ • Ranchi • 🕐 04 Nov 2026, 06:30 PM

रिपोर्ट - इरफान अंसारी, राँची घटना की सूचना पर सदर मजीबूल अंसारी प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे बरवा पानी गाँव, पेंक थाना प्रभारी ने जल्द चोर गिरोह का पर्दाफाश करने का दिया आश्वासन राँची/बोकारो। बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत मतवे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद फरीद अंसारी के पैतृक गांव बरवापानी स्थित घर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र की है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर गोदरेज, बक्सा समेत अन्य सामानों को खंगाल डाला। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। मौलाना फरीद अंसारी ने मीडिया को बताया कि उनकी पत्नी राहत परवीन मंगलवार, 3 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर अपने मायके पेंक गांव गई थीं। मायके से फोन आया था कि वहां पढ़ाई कर रहे उनके दो बच्चों में से एक की तबीयत काफी खराब है। बच्चों से मिलने की चिंता में राहत परवीन तुरंत मायके पहुंचीं। शाम हो जाने के कारण उन्होंने एक रात वहीं रुकने का फैसला किया। बुधवार की सुबह राहत परवीन को उनके देवर और भैंसूर ने फोन कर सूचना दी कि घर के सभी ताले टूटे हुए हैं तथा गोदरेज और बक्से को भी तोड़कर सामान बिखेर दिया गया है। सूचना मिलते ही राहत परवीन अपने घर पहुंचीं, जहां चोरी की घटना की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल बुढ़मू में इमामत कर रहे अपने पति मौलाना फरीद अंसारी को इसकी जानकारी दी। सदर मजीबूल अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा घटनास्थल, थाना प्रभारी ने कार्रवाई का दिया भरोसा घटना की जानकारी मिलने के बाद मौलाना फरीद अंसारी ने मतवे जामा मस्जिद के सदर मजीबूल अंसारी को पूरे मामले से अवगत कराया। घटना को गंभीरता से लेते हुए सदर मजीबूल अंसारी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बरवापानी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान जेएलकेएम नेता वारिस अंसारी, मानवाधिकार मीडिया की टीम, जामा मस्जिद के सेक्रेट्री मंजूर अंसारी के बड़े भाई सरवर अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता राहत परवीन से चोरी की घटना के संबंध में लिखित आवेदन तैयार करवाया, जिसे पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह को सौंपा गया।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया