मानवाधिकार मीडिया
photo

सूरत जिला भाजपा आदिवासी मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

Rishi Kaushal • District Reporter • Surat • 🕐 03 Nov 2026, 10:34 PM

भारतीय जनता पार्टी के सूरत जिला आदिवासी मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मांगरोल विधायक गणपतभाई वसावा, मांडवी विधायक कुंवरजीभाई हलपति और सूरत जिला भाजपा अध्यक्ष भरतभाई राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर आदिवासी मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया