सीतापुर, 3 नवंबर:2026 अब पेंशन के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान शुरू हो चुका है मोबाइल के कैमरे से चेहरे का सत्यापन कर पेंशनर कर सकेंगे प्रमाणीकरण। पेंशन पाने के लिए बुजुर्गों को हर साल स्वयं को कोषागार या बैंक पहुंचकर जीवित होने का प्रमाण देना पड़ता था। जो कि अब घर बैठे स्मार्टफोन से ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार हो सकेगा मोबाइल से चेहरे का सत्यापन कर पेंशनर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे इस सेवा के शुरू होने से बुजुर्ग,अस्वस्थ,और चलने फिरने में असमर्थ पेंशन भोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। डिजिटल व्यवस्था के तहत पेंशनरों को अब जीवित होने का प्रमाण देने के लिए व्यक्तिगत रूप से कोषागार या बैंक पहुंचने की बाध्यता से राहत मिलेगी। अपने मोबाइल में प्ले स्टोर के माध्यम से आधार फेस आईडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करके अपना सत्यापन आसानी से कर सकेंगे।
पूरी ख़बरें देखें — News Update