मानवाधिकार मीडिया
photo

गांव-गांव पहुंचे पन्ना लाल कोरी, जनसंपर्क से गरमाया नरैनी का सियासी माहौल*

Umang gupta • Tahseel repotar • Banda • 🕐 03 Nov 2026, 07:21 PM

*नरैनी से फतेहगंज तक समर्थकों के बीच पहुंचे भाजपा नेता, कई गांवों में मिला समर्थन* उमंग गुप्ता आशीष बाबा तहसील अतर्रा अतर्रा बांदा.........नरैनी विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नरैनी विधानसभा के उम्मीदवार पन्ना लाल कोरी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर अपनी सक्रियता का संदेश दिया नरैनी, सढ़ा, रक्सी, आनंदपुर, कल्याणपुर, रक्सा, फतेहगंज और बदौसा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह लोगों ने पन्ना लाल कोरी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। समर्थकों ने उनका स्वागत किया और आगामी राजनीतिक संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा जताया। गांवों में लगातार हो रहे इस जनसंपर्क को विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जमीनी सक्रियता बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है बैठक में क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और गांव-गांव जनसंपर्क को लेकर विचार-विमर्श हुआ पन्ना लाल कोरी ने कहा कि राजनीति केवल मंचों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी आवाज सुनना और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना ही वास्तविक जनसेवा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर तक पहुंच मजबूत करने और प्रत्येक गांव में लोगों से सीधे संवाद करने का आह्वान किया लगातार गांवों में पहुंच रहे पन्ना लाल कोरी के जनसंपर्क अभियान से नरैनी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में यह अभियान किस तरह चुनावी समीकरणों को प्रभावित करता है, इस पर क्षेत्र की राजनीतिक निगाहें टिकी हैं।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया