मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : एबीएम कॉलेज में विकसित भारत युवा संवाद का आयोजन

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 03 Nov 2026, 06:27 PM

विधायक पूर्णिमा साहू ने युवाओं को दिलाई मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की शपथ जमशेदपुर, झारखंड। विधायक पूर्णिमा साहू आज ‘माय भारत’ के तत्वावधान में गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद- “Know Your Vote” कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने युवा साथियों के साथ सार्थक संवाद करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, युवाओं की जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने युवाओं को लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने, अपने मताधिकार के महत्व को समझने तथा मतदान के प्रति जागरूक और जिम्मेदार रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने और अपने मताधिकार का सजग एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। विधायक ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। आज का जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार युवा ही कल के विकसित भारत की मजबूत नींव रखेगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी और मतदान के प्रति उनकी जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश के युवा अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और सामर्थ्य के बल पर भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। साथ ही युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया