लखनऊ: आज रात 9 बजे CM योगी करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों के साथ होगी अहम बैठक लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात 9 बजे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी (DM), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और नगर आयुक्त शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बैठक के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विभिन्न जिलों में चल रही गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने जिलों की स्थिति और तैयारियों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
पूरी ख़बरें देखें — News Update