उमंग गुप्ता आशीष बाबा तहसील अतर्रा - वारदात के बाद बाइक लेकर फरार हुए आरोपी - हनुमान जयंती पर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला, पुलिस को दी गई तहरीर अतर्रा (बांदा) नगर के रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच नकाबपोश हमलावरों ने अचानक तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया जिससे अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने दो युवकों पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की किंतु गोली दोनों को छू कर निकल गई और वे घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर घायलों को मार डालने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के समय स्टेशन पर ट्रेन भी पहुंची हुई थी, जिससे यात्रियों का आना-जाना लगा था। नगर के अतिव्यस्त इलाके में हुई इस घटना से लोगों में दहशत में आ गये और इधर छिप कर लोगों ने जान बचाई। शिवपुरी, नरैनी रोड निवासी निखिल गुप्ता पुत्र किशन चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने मित्र आकाश शिवहरे, जयप्रकाश गुप्ता और राधेश्याम गुप्ता के साथ बीती रात तकरीबन 1:30 बजे स्टेशन की तरफ जा रहे थे जैसे ही सभी रेलवे स्टेशन के पास सरन सेठ के मकान के नजदीक पहुंचे थे,तभी इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात नकाबपोश युवक वहां आ गए और सभी अचानक फायरिंग शुरू कर दिया।जब तक वे कुछ समझ पाते तभी उनमें से दो हमलावर उनके पास पहुंचे और अचानक दोनों ने तमंचे निकालकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली राधेश्याम गुप्ता की दाईं जांघ में लगी, जबकि दूसरी गोली निखिल गुप्ता की दाईं आंख के ऊपर माथे को छूते हुए निकल गई।उस वक्त तीन अन्य हमलावर वहां खडी बस के पीछे खड़े हुए थे।अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हमलावरों ने उन लोगों को धमकी देते हुए कहा कि इस बार बच गए हो, दोबारा यहां दिखाई दिए तो जान से मार देंगें। इसके बाद सभी हमलावर पास में खड़ी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घायल निखिल गुप्ता और राधेश्याम को तत्काल कोतवाली ले जाया गया। चोटें अधिक होने के कारण पुलिस ने पहले चिकित्सकीय उपचार कराने की सलाह दी जिस पर उन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बांदा रेफर
पूरी ख़बरें देखें — News Update