मानवाधिकार मीडिया
photo

24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, मामा-भांजे गिरफ्तार; शत-प्रतिशत जेवरात बरामद

पंकज विश्वकर्मा • Distt Reporter • Jaunpur • 🕐 03 Nov 2026, 04:17 PM

24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, मामा-भांजे गिरफ्तार; शत-प्रतिशत जेवरात बरामद बेटी को एप डाउनलोड कराने में उलझाकर घर में घुसा था आरोपी, वाराणसी भागने की फिराक में थे दोनों बक्शा, जौनपुर। परशुरामपुर गांव में दिनदहाड़े हुई नकबजनी का बक्शा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शंभूगंज हाईवे पुलिया के पास से मामा-भांजे को गिरफ्तार कर चोरी के शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात और 400 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर को मंजू देवी स्कूल ड्यूटी पर गई थीं। इसी दौरान बाल अपचारी ने उनकी बेटी शिवांगी को मोबाइल एप डाउनलोड कराने में उलझाए रखा और निकेत पाण्डेय उर्फ भोलू घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया। दोनों ने चोरी के सामान का आपस में बंटवारा कर लिया था। वाराणसी भागने की तैयारी कर रहे आरोपियों को पुलिस ने 3 नवंबर की सुबह 4:46 बजे दबोच लिया। बरामदगी में चार सोने की चेन, एक हार, कान के आभूषण, अंगूठियां, मंगलसूत्र, गुरिया, नाक की फोफी और चांदी की तीन जोड़ी पायल शामिल हैं। चोरी के 1,000 रुपये में से 400 रुपये मिले, जबकि 600 रुपये खर्च कर दिए गए थे। गिरफ्तार निकेत पाण्डेय उर्फ भोलू निवासी भुलनिया, थाना सरपतहां का वाराणसी के शिवपुर थाने में भी आपराधिक इतिहास बताया गया है। मामले में मुकदमा संख्या 548/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामभवन यादव, मुन्नीलाल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल शिवप्रकाश यादव तथा आरक्षी अम्बिकेश दीक्षित, हिमांशु सिंह और गौतम साहनी शामिल रहे।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया