झांसी महानगर:मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में पी०सी०पी०एन०डी०टी० बैठक सम्पन्न

झांसी दिनांक 31 जनवरी 2025
—————–
मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में पी०सी०पी०एन०डी०टी० बैठक सम्पन्न
——————

आज पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट से सम्बन्धित जनपद स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी के सभा कक्ष में किया गया।

 

झांसी।आज बैठक में नवीन अल्ट्रासाउण्ड खोले जाने हेतु 01 पत्रावली, नवीन सी०टी०स्कैन सेन्टर खोले जाने हेतु 01 पत्रावली, डाक्टर को सम्बद्ध/हटाने हेतु 03 पत्रावली, 05 पत्रावली अल्ट्रासाउण्ड मशीनों के इन्स्टॉल करने / बेचने हेतु प्रस्तुत तथा 01 पत्रावली ‘अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर सरेण्डर हेतु प्रस्तुत की गयी। सम्बन्धित पत्रावलियों का माननीय सदस्यों द्वारा गहनता से अवलोकन किया गया।
‌ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि सभी प्रबंधक अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर अपने सेन्टरों में पी०सी०पी०एन०डी०टी०एक्ट के नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन कराना सुनिचित करें। एक्ट के नियमों का उलंघन करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
‌ इसके उपरान्त पी०सी०पी०एन०डी०टी० नोडल अधिकारी डा० महेन्द्र कुमार द्वारा सभी माननीय सदस्यों को धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया गया।
बैठक में डॉ सुधाकर पाण्डेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी, डॉ राजनारायण सी०एम०एस० जिला महिला चिकित्सालय झाँसी, डा० आर०के० सिंह मेहरा रेडियोलॉजिस्ट जिला चिकित्सालय झांसी,  मृदुलकान्त श्रीवास्तव डी०जी०सी० फौजदारी झांसी, श्री राजपति संयुक्त अभियोजन सुरेन्द्र कुमार जिला सूचना अधिकारी झांसी, नोडल अधिकारी डा० महेन्द्र कुमार,  सुभ्रा कनकने समाज सेविका,  विक्रम सिंह पोनिया वरिष्ठ सहायक श्री ब्रजकिशोर उपस्थित रहे।
————
टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Share