झांसी महानगर:आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आप कार्यकर्ताओं ने की आंबेडकर पार्क की सफाई।

Bobby Chawla

April 13, 2025

आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आप कार्यकर्ताओं ने की आंबेडकर पार्क की सफाई।

झांसी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आज आप कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण प्रदेश के आंबेडकर पार्क एवं प्रतिमाओं पर सफाई अभियान चलाया जिसके अंतर्गत झांसी के तालपुरा स्थित आंबेडकर पार्क में साफ सफाई की तथा उनके विचारों को विस्तार देने के लिए चर्चा की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर प्रतिमा की पानी से धुलाई की तथा पार्क में व्याप्त गंदगी साफ की। इस अवसर कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोगों के लिए लड़ना, लोगों की सेवा करना और रचनात्मक कार्य करना ही आम आदमी पार्टी की पहचान है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, जिला महासचिव आशीष तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष सीमा कुशवाहा ,महिला जिला उपाध्यक्ष राममूर्ति अय्यर, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, इंजी. राजकुमार राव, जिला उपाध्यक्ष तुलसी दास कुशवाहा, जिला सचिव रिजवान खान, बाबूलाल कुशवाहा (दाऊ) आदि उपस्थित रहे।

टीम मानवाधिकार मीडिया से आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Share