झांसी महानगर:भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है-अनन्या खरे

भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है…अनन्या खरे

झाँसी! राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी ,अर्ध सरकारी कार्यालय, सामाजिक संगठन ब राजनीतिक दलों के कार्यालय पर संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसी क्रम में बबीना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय
कलरया में भी 76वे गणतंत्र दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कु अनन्या खरे द्रारा झंडा रोहण इसके बाद बच्चो द्रारा राष्ट्र भक्ति गीत एव एक देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के जीवन पर आधारित एक नाटक का मंचन किया गया जिसकी सभी ने सराहना की वही कुछ छात्रायों द्रारा गणतंत्र दिवस के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या कु अनन्या खरे ने कहा कि पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। संविधान सभा ने राष्ट्र को संविधान 26 नवंबर 1949 को समर्पित किया था। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसमें देश के हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया गया है आज की हमारी युवा पीढ़ी कल के भारत का निर्माण करेगी। हमारी युवा पीढ़ी की प्रतिभा शिक्षा के द्वारा ही निखरती है। इसीलिए, सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को बढ़ाया है तथा शिक्षा से संबंधित प्रत्येक मानक में सुधार के लिए समग्र प्रयास किए हैं। अब तक के परिणाम उत्साहवर्धक रहे हैं। इस अवसर पर बिश्वज्योति देवलिया, रतन कुमारी और रेखा रानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी

Share